India vs Bangladesh 1st Test: भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड बना।

Advertisement

चेपॉक यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम के 90 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब किसी टीम ने इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इससे पहले साल 1982 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चेपॉक टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने भी टॉस के बाद कहा कि वह भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते।

भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाज औऱ दो स्पिनरों के साथ उतरी है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज औऱ आकाशदीप हैं, वहीं स्पिनर के तौर पर रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव हैं। टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जो दिसंबर 2022 के बाद पहली बार यह फॉर्मेट खेलेंगे। वहीं केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। 

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार