10 नवंबर। दूसरे मैच में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में एकतरफा अंदाज में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत थी।

Advertisement

लेकिन भारत ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए राजकोट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

Advertisement

इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी बात है। उन्होंने अपने करियर के 100वें और सीरीज के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेलकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।

रोहित चाहेंगे कि उसके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारे। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है, जिन्होंने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च कर डाले थे।

ऐसे में तीसरे टी-20 में एक बदलाव की गुजारिश है। उम्मीद है कि खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिले तो वहीं दूसरेटी-20 में ऋषभ पंत से भी काई सारी गलतियां हुई थी। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी-20 में भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका मिल पाता है या नहीं।

Advertisement

भारतीय प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चाहर, शिवम दूबे, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार