मीरपुर (बांग्लादेश), 6 मार्च (Cricketnmore): लगातार चार जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में अपने छठवें एशिया कप का खिताब जीतने उतरेगी। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। 

Advertisement

भारतीय टीम को रोकना अभी तक नामुमकिन रहा है। टीम के बल्लेबाजों ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है। टीम की गेंदबाजी खासकर तेज गेंदबाज टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। 

Advertisement

युवा जोश और अनुभव से सजी यह भारतीय टीम आने वाले टी-20 विश्व कप में जीत के साथ कदम रखना चाहेगी। 

गेंदबाजों में आशीष नेहरा ने अभी तक अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया है। वहीं दूसरे छोर से उन्हें युवा जसप्रीत बुमराह का भरपूर साथ मिला है जिन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। दोनों ने टीम को शुरुआती सफलता के साथ-साथ अंतिम ओवरों में रन रोकने का भी काम किया है। 

भारत के लिए एशिया कप में सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पांड्या रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए चार मैचों में सात विकेट लिए हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अंतिम ओवरों में अपने बल्ले से तेजी से रन जोड़ कर टीम में अहम योगदान दिया है। 

भारतीय बल्लेबाजी ने भी गेंदबाजों का भरपूर साथ दिया है। विराट कोहली ने टीम को हमेशा ही संकट की घड़ी ले निकाला है। वापसी कर रहे युवराज ने भी संकट में अहम पारी खेल अपने पुराने अंदाज में लौटने का संदेश दिया है। 

Advertisement

वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। फाइनल में भी उनसे कमाल करने की उम्मीद रहेगी। शिखर धवन का बुरा फॉर्म कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के लिए थोड़ी चिंता का विषय है। 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ आराम दिए गए रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा और नेहरा के फाइनल में वापसी की पूरी संभावना है। 

भारत इस प्रतियोगिता में शुरू से ही जीत की प्रबल दावेदार था लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। भारत के सामने वो टीम है जो अपने घर में पहले उसे मात दे चुकी है और एशिया कप में अपना पहला मैच हारने के बाद भी दो दमदार टीमों को हराकर फाइनल में पहुंची है। 

Advertisement

बांग्लादेश अपने शानदार खेल से कभी भी उलटफेर कर सकती है। पिछले कुछ सालों में उसने ऐसे कई उलटफेर किए हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। भारत बेशक मेजबानों को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। 

बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद और अल अमीन हुसैन नई गेंद से काफी असरदार साबित हुए हैं। वहीं बल्लेबाजी में शब्बीर रहमान और महमुदुल्लाह ने टीम के लिए रन बटोरने का काम काफी अच्छे से किया है। सौम्य सरकार और मोहम्मद मिथुन ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। 

बांग्लादेश दूसरी बार एशिया कप का फाइनल खेल रहा है। उसकी कोशिश पहली बार की कसक पूरी करने की होगी। इससे पहले बांग्लादेश 2012 में पाकिस्तान से एशिया कप के फाइनल में हार गया था। 

Advertisement

भारत पांच बार इस खिताब को अपने नाम कर चुका है और वह चाहेगा कि छठवीं बार खिताब नाम करे। भारत और श्रीलंका पांच-पांच बार एशिया कप जीत चुके हैं। 

एजेंसी


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार