इंग्लैंड के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बैथल एक बहुत ही अच्छे दौर से गुजर रहे हैं जहं उनके लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले बैथल को उनकी इस पारी का ईनाम मिला है। द हंड्रेड फ्रेंचाइजी बर्मिंघम फीनिक्स ने उन्हें आगामी सीज़न से पहले अपना नया कप्तान बनाने का फैसला किया है।
बैथल के लिए ये फैसला गेम चेंजिंग साबित हो सकता है क्योंकि शायद कप्तानी के साथ उनकी बल्लेबाजी में और भी निखार देखने को मिले। बैथल हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ चोटिल हैरी ब्रूक की जगह इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए भी नजर आए थे। दिलचस्प बात ये है कि 11 मार्च के ऑक्शन से पहले फीनिक्स के लिए बैथल को 340,000 पाउंड में प्री-साइनिंग किया गया था।
फ्रेंचाइजी ने अनाउंस किया था कि बैथल टीम में लियाम लिविंगस्टोन की जगह लेंगे, जो फीनिक्स छोड़कर लंदन स्पिरिट में शामिल हो गए हैं। जहां तक बैथल की बात है, वो आयरलैंड सीरीज के बाद से इंग्लैंड के वाइस कैप्टन हैं। वो न्यूजीलैंड और श्रीलंका में इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान और टी-20 वर्ल्ड कप में भी वाइस कैप्टन थे। ऐसे में ये उनके लिए खुद को एक कप्तान के तौर पर साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
अपने अपॉइंटमेंट के बाद, बैथल ने कहा कि वो फीनिक्स का कप्तान चुने जाने पर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और वो अपने सामने आने वाले किसी भी मौके के लिए तैयार हैं। बैथल ने कहा, "मुझे बर्मिंघम फीनिक्स का कप्तान चुने जाने पर बहुत गर्व है। इस टीम को लीड करना बहुत बड़ा सम्मान है और ये एक ऐसा मौका है जिसके लिए मैं तैयार हूं, खासकर पिछले साल इंग्लैंड की कैप्टनशिप के अनुभव के बाद। उस ज़िम्मेदारी ने मुझे अपनी लीडरशिप और एक ग्रुप से बेस्ट कैसे निकलवाना है, इसके बारे में बहुत कुछ सिखाया।"
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा, बर्मिंघम फीनिक्स के हेड कोच शेन बॉन्ड ने भी जैकब बैथल के अपॉइंटमेंट के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "जैकब एक बेहतरीन युवा लीडर हैं जिन्होंने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा मैच्योरिटी दिखाई है। पिछले साल इंग्लैंड की कैप्टनशिप के उनके एक्सपीरियंस ने उनकी टैक्टिकल अवेयरनेस और कॉन्पोजर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को इंस्पायर करने की काबिलियत को भी दिखाया।"