India vs England 1st Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मोर्चा संभाला और कुछ हद तक टीम को संकट से निकालने का काम किया। चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में 73 रन बनाए थे। 

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए थे। भारतीय पारी के 51वें ओवर में डोमनिक बेस ने बेहद ही छोटी गेंद फेंकी, जिसपर पुजारा ने लेग साइड पर शॉट खेला। गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप की पीठ पर जा लगी और जिस गेंद पर पुजारा को चौका मिलना चाहिए था उसपर वह आउट हो गए।

Advertisement

हुआ यूं कि पोप की पीठ पर लगने के बाद गेंद उछलकर सीधे रॉरी बर्न्स के हाथों में चली गई। पुजारा जिस तरह आउट हुए इस बात पर उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ। पुजारा 73 रनों की पारी के दौरान 143 गेंदों तक क्रीज पर टिके रहे और अपनी शानदार पारी में उन्होंने 11 चौके भी लगाए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन, बुमराह ने 3-3 और इशांत और नदीम ने 2-2 विकेट लिए। वहीं भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार