30 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरु होने वाली है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स इस जिज्ञासा में हैं कि क्या इस वनडे सीरीज में कोई नए खिलाड़ी या फिर पुराने किसी दिग्गज की टीम में वापसी होगी।

Advertisement

गौरतलब है कि वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई जनवरी के पहले हफ्ते में भारतीय टीम की घोषणा करने वाली है। ऐसे मे नजर डालते हैं ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में जो वनडे टीम में चयनकर्ताओं के द्वारा चयन किए जा सकते हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी कर ली है। एक तरफ जहां रोहित शर्मा और रहाणे चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं तो केएल राहुल को वनडे सीरीज में जगह दी जा सकती है। केएल राहुल मे अंतिम वनडे मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था और 63 रन बनाए थे। हालांकि बड़े टीमों के खिलाफ राहुल को वनडे में जगह नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ कोच कुंबले और धोनी केएल राहुल का इस्तमाल ओपनर के तौर पर कर सकते हैं। के एल राहुल मे 3 वनडे मैच खेले हैं और 1 शतक जमाने में सफलता पाई है।

शिखर धवन: शिखर धवन के लिए भी वनडे सीरीज में टीम में शामिल होने के रास्ते खुल सकते हैं। न्यूजीलैड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो जाने से टीम से बाहर चल रहे धवन ने रणजी ट्रॉफी में वापसी कर चयनकर्ताओं के लिए अपना विकल्प दे रखा है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है ऐसे में कप्तान और कोच धवन को वनडे सीरीज में खेलाकर आने वाले बड़ी चुनौती के लिए खुद को तैयार करने का मौका दे सकते हैं।

करूण नायर: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिकॉर्डतोड़ खेल दिखाने वाले करूण नायर को भी वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है। करूण नायर को तीसरे ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। देखना होगा क्या चयनकर्ता नायर के शानदार फॉर्म का इस्तमाल वनडे सीरीज में करेगें। करूण नायर ने अबतक 2 वनडे मैच खेले हैं।

Advertisement

मध्यमक्रम की बात की जाए तो विराट कोहली एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए रीढ़ की हड्डी बने रहेगें। टेस्ट, वनडे और टी- 20 में एक समान फॉर्म से खेलने वाले विराट कोहली चाहेगें कि वनडे में भी इंग्लैंड के गेंदबाजों की रातों की नींद हराम की जाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुलाए गए रैना पूरी तरह से स्वस्थ नहीं होने पाने के कारण टीम से बाहर हो गए थे। आने वाले बड़े टूर्नामेंट को देखकर धोनी और कुंबले रैना को वनडे टीम में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि रैना ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 अक्टूबर को खेले थे। रैना का फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा है लेकिन बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए रैना को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

काफी दिनों से इस बात को लेकर बहस हो रही है कि धोनी ने अपने बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी इस रणनीति को तहत खुद का इस्तमाल किया था। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धोनी की बल्लेबाजी क्रम पर सभी क्रिकेट फैन्स की नजर होगी।

मनीष पांडे को भी वनडे सीरीज में शामिल किया जाना लगभग तय है। नंबर 5 के लिए मनीष पांडे भारत के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाए गए उनका शतक आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जुबा पर है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मनीष पांडे खुद को पूरी तरह से साबित करने के लिए खेलेगें।

पार्थिव पटेल या फिर रिद्धिमान साहा..

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ रिद्धिमान साहा चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनको पूरे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को टीम में जगह मिली। पार्थिव पटेल ने अपनी वापसी का भरपूर फायदा उठाया और क्रिकेट प्रेमियों से लेकर सभी दिल जीत लिया है। हालांकि अभी तक रिद्धिमान साहा के फिट होने की खबर नहीं मिली है ऐसे में पार्थिव पटेल वनडे में भी अपनी उपस्थिती दर्ज करा सकते हैं। पार्थिव पटेल ने साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था ऐसे में यदि वनडे में पार्थिव पटेल का चयन होता है को लगभग 4 साल बाद टीम में वापसी करने में सफल रहेगें।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जहां अश्विन और जडेजा को आराम दिया जा सकता है तो उनकी जगह टीम में अमित मिश्रा का चुना जाना तय है। वनडे में अमित मिश्रा टेस्ट क्रिकेट की अपेक्षा ज्यादा प्रभावी हैं ऐसे में अमित मिश्रा टीम में बने रहेगें।

Advertisement

झारखंड के खिलाड़ी शाहबाज नदीम को भी मौका मिल सकता है। स्लो लेफ्ट-आरएम ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज शाहबाज नदीम ने लगातार 2 रणजी सीजन खेलकर कुल 50 विकेट चटकाए  हैं जिससे चयनकर्ता इस खिलाड़ी को मौका दे सकता है। रवींद्र जडजा की जगह शाहबाज नदीम एक शानदार विकल्प हो सकते हैं।

अक्षर पटेल भी टीम से बाहर हैं ऐसे में कुलदीप यादव भी चयनकर्ताओं के लिए एक विकल्प हो सकते हैं। कुलदीप यादव गेंदबाजी के साथ – साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुलदीप ने अपनी छाप छोड़ी हई है। ऐसे में कुलदीप यादव को चयनकर्ता टीम में जगह देने की सोच सकते हैं।

हार्दिक पांड्या पर संशय: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में चुने गए हार्दिक पांड्या दुर्भाग्य से चोटिल हो गए और पूरे सीरीज से बाहर हो गए। उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अभी तक उनको लेकर खबर नहीं आई है कि पांड्या पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। लेकिन हार्दिक पांड्या भारत के लिए छोटे फॉर्मेट में काफी लाभकारी है इसका अंदाजा धोनी और कोच कुंबले को है।

वनडे सीरीज में आशिष नेहरा की वापसी पर सबकी निगाह लगी हुई होगी।  नेहरा मे अपना आखिरी वनडे मैच साल 2011 में खेला था। लेकिन वर्ल्ड टी- 20 में आशिष नेहरा ने कमाल का खेल दिखाया था । आईपीएल 2016 के दौरान नेहरा चोटिल हो गए थे जिसके कारण काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब नेहरा पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अपने फिटनेट को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। कई बार मीडिया में खबर आई है कि नेहरा वनडे में भी खुद को देखना चाहते हैं। अब देखना होगा कि चयनकर्ता क्या आशिष नेहरा को वनडे खेलने का मौका दे पाएगें।

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी तय है इसमें कोई शक नहीं है। यदि आशिष नेहरा की वापसी क्रिकेट में नहीं होगी तो उम्मीद है कि मुंबई के धवल कुलकर्णी को मौकै मिल सकता है। इशांत शर्मा भी टीम में अपनी जगह बना पाने में सफल हो सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम इस प्रकार है.. : के एल राहुल, शिखर धवन, करूण नायर, विराट कोहली (कप्तान), धोनी , सुरेश रैना, मनीष पांडे, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अमित मिश्रा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और शाहबाज नदीम

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार