India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में चौथा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा महज 12 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

रोहित शर्मा के आउट हो जाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारकर अपनी पारी की शुरुआत की है। सूर्यकुमार यादव ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जिस तरह से छक्का मारकर इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला रन बनाया उसने इस बात को साबित कर दिया की क्यों लगातार इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में खिलाए जाने की मांग उठ रही थी।

Advertisement

मालूम हो कि सूर्युकमार यादव ने दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान डेब्यू किया था। हालांकि उस मैच में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं तीसरे टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी के बाद सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था।

बता दें कि पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे चल रही है। अगर इंडिया की टीम आज होने वाले मुकाबले को हारती है तो फिर उसका सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है सूर्यकुमार यादव और राहुल चाहर को मौका दिया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार