India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से आग उगली है। टर्निंग ट्रैक पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा काफी सहज नजर आए और मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शतक लगाया और टीम को शुरुआती झटकों से बाहर निकालने का काम किया।

Advertisement

हालांकि जब रोहित शर्मा शतक के करीब 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मोइन अली की गेंदों पर वह शतक बनाने की जल्दी में नर्वस दिखे थे। रोहित शर्मा की नर्वसनेस के चलते इंग्लैंड टीम के पास एक दो अच्छे मौके बनते हुए नजर आए। वहीं रोहित को नर्वस बल्लेबाजी करता देखकर स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी रितिका का रिएक्शन भी देखने वाला था।

Advertisement

रोहित शर्मा के साथ ही रितिका के चेहरे पर भी टेंशन साफ झलक रही थी। रोहित शर्मा ने आखिरकार इस टेंशन को दूर किया और अपना शतक पूरा किया। रोहित ने जैसे ही शतक पूरा किया वैसे ही रितिका के चेहरे पर भी खुशी आ गई और उन्होंने भी खड़े होकर रोहित के लिए ताली बजाई।

बता दें कि शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया की पारी संभल गई है। रोहित शर्मा और टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने 100 रनों से अधिक की साझेदारी कर ली है। टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। फिलहाल इस मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार