भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के मैदान पर भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ना सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल कर रहे हैं।

Advertisement

पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाने के बाद बल्लेबाजी में 34 गेंदों का सामना करते हुए 28 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस छोटी पारी के दौरान बुमराह ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन की एक गेंद पर पुल करते हुए शानदार छक्का लगाया। बुमराह की इस बल्लेबाजी की सराहना ना सिर्फ भारतीय फैंस ने की बल्कि भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी बुमराह के लिए तारीफ के दो शब्द कहे है।

तेंदुलकर ने कहा,"भारत को पुछल्लों बल्लेबाजों के दम पर अहम बढ़त मिली है। यह देखना अहम होगा कि इंग्लैंड की टीम यहां से कैसे खेलती है। जसप्रीत बुमराह ने अपनी जिंदगी का बेहतरीन शॉट खेला।"

बुमराह ने 28 रनों की पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का जमाया। बुमराह ने यह कारनामा पारी के 82वें ओवर में किया।

बता दें कि पहली पारी में इंग्लैंड के 183 रनों के जवाब में भारत ने 278 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार