India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-2 से जीत ली है। पांचवे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़े मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाते हुए जीत की नींव रखी थी।

Advertisement

मैच के दौरान कई मौकों पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को साथ-साथ मंत्रणा करते हुए देखा गया था। वहीं मैच के बाद तो विराट कोहली ने टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा को जाकर गले लगा लिया। इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। विराट और रोहित ने पहले विकेट लिए 94 रन जोड़े थे।

Advertisement

रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 34 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्को की मदद से 64 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 52 गेंदों पर 80 रन बनाए। विराट को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।

बता दें कि इस टी-20 सीरीज में विराट ने 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे। टेस्ट सीरीज और टी-20 सीरीज में फतह के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी बाकी है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार