India tour of Ireland 2022: भारतीय क्रिकेट टीम जून में टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड जाएगी। क्रिकेट आय़रलैंड (Cricket Ireland) ने मंगलवार (1 मार्च) को इसका एलान किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम एकमात्र टेस्ट औऱ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 26 औऱ 28 जून को दो टी-20 मैच खेलेगी, दोनों ही मुकाबलों का आयोजन मलाहाइड में होगा। इसके बाद 1 जुलाई से टीम को इंग्लैंड के खिलाफ स्थगित किया गय टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेलना है। 

Advertisement

भारतीय टीम आखिरी बार आयरलैंड में 2018 में खेली थी और दो टी-20 मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। 

भारत के अलावा आयरलैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड औऱ साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 से 22 जुलाई तीन वनडे औऱ तीन टी-20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज मलाहाइड में खेली जाएगी, वहीं टी-20 सीरीज का आयोजन स्टोरमॉन्ट में होगा। 

इसके बाद साउथ अफ्रीका टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी और 3 औऱ 5 अगस्त को दो टी-20 मैच ब्रिस्टल में खेलेगी।

भारत,न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल

Advertisement

आयरलैंड-भारत टी-20 सीरीज 

26 जून - पहला टी-20 इंटरनेशनल बनाम भारत, मलाहाइड

28 जून - दूसरा टी-20 इंटरनेशनल बनाम भारत, मलाहाइड

Advertisement

आयरलैंड-न्यूजीलैंड वनडे औऱ टी-20 सीरीज

10 जुलाई - पहला वनडे बनाम न्यूजीलैंड, मलाहाइड

12 जुलाई - दूसरा वनडे बनाम न्यूजीलैंड, मलाहाइड

Advertisement

15 जुलाई - तीसरा वनडे बनाम न्यूजीलैंड, मलाहाइड

18 जुलाई - पहला टी-20 इंटरनेशनल बनाम न्यूजीलैंड, स्टोरमॉन्ट

20 जुलाई - दूसरा टी-20 इंटरनेशनल बनाम न्यूजीलैंड, स्टोरमॉन्ट

Advertisement

22 जुलाई - तीसरा टी-20 इंटरनेशनल बनाम न्यूजीलैंड, स्टोरमॉन्ट

आयरलैंड-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज

3 अगस्त - पहला टी-20 इंटरनेशनल बनाम साउथ अफ्रीका, ब्रिस्टल

Advertisement

5 अगस्त - टी-20 इंटरनेशनल बनाम साउथ अफ्रीका, ब्रिस्टल

 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार