India vs New Zealand 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के मैदान पर खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हार्दिक पांड्या का ये फैसला 19वें ओवर तक सही साबित हुआ लेकिन, पारी के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटा दिए। अंतिम ओवर में आए 27 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 176  रन बनाए। 

Advertisement

डेरियल मिचेल ने खेली विस्फोटक पारी: न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 196.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल ने इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा डिवॉन कॉनवे ने 52 और फिन एलेन ने 35 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप यादव, शिवम मावी और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की पारी: रनचेज के दौरान टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन महज 4 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए वहीं राहुल त्रिपाठी खाता तक नहीं खोल पाए। वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली वहीं  सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर और लॉकी फर्गयुसन ने 2-2 विकेट लिए।

वनडे सीरीज में मिली थी टीम इंडिया को जीत: बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से शिकस्त दी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को मिली इस धमाकेदार जीत के बाद वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया नंबर 1 रैकिंग पर पहुंच गई थी। टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया पहले से ही नंबर 1 है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार