ऑकलैंड, 23 जनवरी | ऑस्ट्रेलिया जैसी बराबरी की टीम को कड़ी प्रतिस्पर्धा से मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है जहां उसे पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जो इसी साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से बेहद अहम है। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। इस दौर पर भारतीय टीम की परीक्षा होनी है खासकर उसकी गेंदबाजी की।

Advertisement

यही न्यूजीलैंड है जिसने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत को मात दे उसके विश्व कप जीतने के अभियान को रोक दिया था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हालांकि साफ कह दिया है कि इस दौरे पर किवी टीम से बदला लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Advertisement

भारतीय टीम को इस दौर पर अपनी गेंदबाजी को एक बार फिर परखने का मौका मिलेगा क्योंकि टी-20 टीम में कुछ युवा गेंदबाज भी हैं जो विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह चोट के बाद लौटकर उतने प्रभावी नहीं दिख रहे हैं जितने वो हुआ करते थे। इस सीरीज में उनके पास भी लय हासिल करने का मौका है क्योंकि न्यूजीलैंड में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के मुफीद होती हैं। नवदीप सैनी ने हालिया दौर में अच्छा करते हुए अपनी दावेदारी पेश की है। इस सीरीज में भी उनके पास अपने आप को विदेशी जमीन पर साबित करने का मौका है। यही शार्दूल ठाकुर को लेकर है।

बल्लेबाजी में भारत को हालांकि थोड़ी निराश हुई है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन एक बार फिर चोटिल हो कर बाहर हो गए हैं। धवन ने चोट से बाद ही श्रीलंका सीरीज में वापसी की थी।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में ऋषभ पंत के स्थान पर केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की थी और संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने भी ऐसे संकेत दे दिए हैं की राहुल दोहरी भूमिका में दिख सकते हैं। संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कोहली उन्हें एक और मौका देते हैं या नहीं।

Advertisement

अगर न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो टीम का आत्मविश्वास हिला हुआ है और इसका कारण आस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली 0-3 से हार है। भारत के खिलाफ सीरीज में टीम के सामने मुश्किलें कम नहीं हैं। ट्रेंट बाउल्ट, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी और जिम्मी नीशम चोट के कारण बाहर हैं।

भारत के पिछले दौर पर न्यूजीलैंड ने अपने घर में 2-1 से जीत हासिल की थी। इससे टीम आत्मविश्वास जरूर ले सकती है। इस सीरीज में केन विलियम्सन टी-20 में वापसी कर रहे हैं तो टीम के लिए यह भी अच्छी खबर है।

कोहली भी इस बात को मान चुके हैं कि घर में किवी टीम बहुत खतरनाक है और अपने यहां कि परिस्थतियों में वह किसी को भी मात दे सकते हैं।

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन) :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा/ वॉशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार