विशाखापट्टनम, 29 अक्टूबर (CRICKETNMORE): सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (70) और उपकप्तान विराट कोहली (65) की उम्दा अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को जारी पांचवें एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा है। पांच मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं और इस लिहाज से यह मैच निर्णायक है। पांचवें वनडे में रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के पहले बल्लेबाज बने

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। रोहित और कोहली के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 41, अक्षर पटेल ने 24, अजिंक्य रहाणे ने 20 रन बनाए। केदार जाधव 39 रनों पर नाबाद रहे।

Advertisement

कीवी टीम की ओर से ईश सोढ़ी और ट्रेंट बाउल्ट ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि जीमी नीशम और मिशेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने एक लिहाज से अच्छी शुरुआत की। रोहित ने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रहाणे 39 गेंदों पर तीन चौके लगाने के बाद आउट हुए। 

इसके बाद रोहित और कोहली ने दूसरे विकटे के लिए 79 रनों की साझेदारी की। रोहित का विकेट 119 के कुल योग पर गिरा। रोहित ने 65 गेंदों का सामना कर पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

रोहित की विदाई के बाद कोहली और कप्तान ने पारी को आगे बढ़ाते हुए तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। कप्तान 190 के कुल योग पर आउट हुए। कप्तान ने 59 गेदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। BREAKING: पांचवें वनडे में भारत के साथ जुड़ा ये बेहद ही अनचाहा रिकॉर्ड, धोनी को लगा झटका

Advertisement

मनीष पांडे (0) ने निराश किया लेकिन इसके बाद पटेल और जाधव ने छठे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। जाधव ने पांडे के आउट होने के बाद कोहली के साथ 25 रन जोड़े थे।

कोहली का विकेट 220 और पांडे का 195 रनों पर गिरा था। पटेल 266 रन के कुल योग पर आउट हुए। कोहली ने 78 गेदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार