भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को उसकी पहली पारी में 235 रन पर ऑल आउट करने के बावजूद संकट में फंसती दिखाई दे रही है। भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे और इस लिहाज से वह दूसरी पारी में 7 रनों की बढ़त लेकर उतरी। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 90 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए है और उसे अब तक फिलहाल 97 रनों की ही बढ़त हासिल हुई है।

Advertisement

दूसरे दिन के खेल के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने आइए जानते हैं उनके बारे में

Advertisement

विदेश में कोहली का सबसे खराब प्रदर्शन

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे टी-20,वनडे और टेस्ट मिलाकर 11 पारियों में कुल 218 रन बनाए। विदेशी धरती पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज को मिलाकर यह कोहली द्वारा बनाए गए सबसे कम रन हैं।

इससे पहले 2014 के इंग्लैंड दौरे पर कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज को कुल मिलाकर 218 रन बनाए थे। 


एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

दूसरे दिन के खेल दे दौरान कुल 16 विकेट गिरे। जिसमें न्यूजीलैंड की पारी के पहले 10 विकेट और भारत की दूसरी पारी के 6 विकेट शामिल हैं। हेग्ले ओवल स्टेडियम में एक दिन के खेल के दौरान गिरे यह सबसे ज्यादा विकेट हैं। 


बीजे वॉटलिंग का अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए। यह 9वीं बार है जब वॉटिलिंग टेस्ट क्रिकेट में 0 पर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही वह  टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के महान विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा, जो 8 बार 0 पर आउट हुए हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार