WTC 2021: न्यूजीलैंड की टीम ने साउथैम्पटन के मैदान पर भारत को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के रूप में पहला आईसीसी का खिताब अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) को इस जीत के बाद भावुक होते हुए देखा गया था।

Advertisement

इस जीत के बारे में बातचीत करते हुए रॉस टेलर अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और उनके आंसू छलक पड़ते हैं। रॉस टेलर को इमोशनल देखकर किसी भी क्रिकेट फैन का दिल भर आएगा। रॉस टेलर ने भावुक मन से कहा, 'अभी तक विश्वास नहीं हो रहा, मैच में बहुत बारिश हुई लेकिन जिस तरह से हमारी टीम ने शुरू में संघर्ष करने के बाद वापसी की और जीत हासिल की उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।'

Advertisement

रॉस टेलर ने आगे कहा, 'इसमें कोई दो मत नहीं है कि दबाव काफी था लेकिन हमने उसके अनुसार ही बल्लेबाजी की।' मालूम हो कि 2015 और 2019 में वनडे विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। रॉस टेलर ने कहा था कि अगर  2019 में न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्डकप जीतती तो फिर वह संन्यास ले लेते।   

न्यूजीलैंड का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो चुका है। ऐसे में रॉस टेलर का भावुक होना बिल्कुल स्वाभाविक है। बता दें कि टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का टारगेट रखा था, जिसे उन्होंने आसानी से दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार