India vs Oman Stats Preview Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार (19 सितंबर) को ओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने उतरेगी।  भारतीय टीम पहले ही सुपर 4 राउंड के क्वालीफाई कर चुकी है और ओमान की टीम बाहर हो चुकी है। 

Advertisement

भारतीय टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में यूएई और पाकिस्तान को हराया है और वह अब जीत की हैट्रिक के साथ अगले राउंड में जाना चाहेगी। वहीं पहली बार एशिया कप खेल रहे ओमान जीत का खाता खोलना चाहेगी। बता दें कि भारत-ओमान की टीम के बीच कभी कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है। 

Advertisement

इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

सूर्यकुमार यादव (148) अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के दूसरे औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा, मुहम्मद वसीम, मार्टिन गुप्टिल और जोस बटलर ही ऐसा कारनामा कर पाए हैं। 

अर्शदीप सिंह (99) अगर इस मैच में एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 

हार्दिक पांड्या अगर दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। हार्दिक ने अभी तक इस फॉर्मेट में 95 विकेट लिए हैं, वहीं चहल के नाम 96 विकेट दर्ज है। 

Advertisement

संजू सैमसन (49) अगर इस मैच में चार छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी (52) और शिखर धवन (50) को पछाड़ देंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में 18 पारियों में 46 छक्के जड़े हैं। अगर वह चार छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड एविन लुईस (20 पारी) के नाम है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार