India vs Pakistan Match Prediction, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों की टी20 इंटरनेशनल में आखिरी बार भिड़ंत साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी जहां टीम इंडिया ने 119 रनों का स्कोर बचाते हुए पाकिस्तान को 6 रनों से धूल चटाई थी।

Advertisement

IND vs PAK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 14 सितंबर 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां 100 से ज्यादा टी20I मैच खेले गए हैं। जान लें कि यहां अब तक 112 टी20I मैच हुए हैं जिसमें से 59 रन चेज़ और 52 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 139 रन रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि दुबई के मैदान पर आखिरी टी20I मैच पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला गया था जो कि पाकिस्तान ने 160 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए 93 रनों से जीता। इस मैच में 36.4 ओवर के खेल में कुल 227 रन बने और 17 विकेट गिरे।

IND vs PAK T20 Head To Head Record

कुल - 13
भारत - 10
पाकिस्तान - 03

Advertisement

IND vs PAK, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs PAK, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

भारत की टीम से शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर पाकिस्तान की टीम तो सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़,और शाहीन अफरीदी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

India vs Pakistan Probable Playing XI

India Probable Playing XI: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

Pakistan Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर ज़मान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

India vs Pakistan Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IND vs PAK Match Prediction, IND vs PAK Pitch Report, IND vs PAK Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match IND vs PAK, IND vs PAK Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India vs Pakistan

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार