India vs Pakistan Final, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरलतब है कि मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों की दो बार टक्कर हो चुकी है और ये दोनों ही मुकाबले टीम इंडिया ने जीते। जान लें कि ग्रुप स्टेज के दौरान भारतीय टीम ने दुबई के मैदान पर ही पाकिस्तान के खिलाफ 15.5 ओवर 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं सुपर-4 राउंड के मुकाबले में टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर चैंपियन का खिताब जीत पाती है या नहीं।

Advertisement

IND vs PAK Final: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 28 सितंबर 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां 100 से ज्यादा टी20I मैच खेले गए हैं। जान लें कि यहां अब तक 120 टी20I मैच हुए हैं जिसमें से 63 रन चेज़ और 55 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि यहां आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था जो कि एक हाई स्कोरिंग गेम था। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर जीत हासिल की थी। जान लें कि इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में 404 रन बने थे और 10 विकेट गिरे थे।

IND vs PAK T20 Head To Head Record

कुल - 15
भारत - 12
पाकिस्तान - 03

Advertisement

IND vs PAK Final, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs PAK Final, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

भारत की टीम से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर पाकिस्तान की टीम तो सैम अयूब, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

India vs Pakistan Probable Playing XI

India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

Pakistan Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

India vs Pakistan Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IND vs PAK Final Match Prediction, IND vs PAK Pitch Report, IND vs PAK Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match IND vs PAK, IND vs PAK Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India vs Pakistan

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार