India vs Pakistan Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के एशिया कप में खेला गया था जहां टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 147 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली थी और कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 15 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 62 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 35 रन चेज़ और 26 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 143 रन रहा है।
IND vs PAK T20 Head To Head Record
कुल - 16
भारत - 13
पाकिस्तान - 03
IND vs PAK: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs PAK: Player to Watch Out For
भारतीय टीम से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तानी टीम की तो साहिबजादा फरहान, फहीम अशरफ और उस्मान तारिक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs Pakistan Probable Playing XI
India Probable Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
Pakistan Probable Playing XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
India vs Pakistan Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs PAK Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs PAK Pitch Report, Today's Match IND vs PAK, IND vs PAK Prediction, IND vs PAK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs Pakistan
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।