धर्मशाला, 11 मार्च| न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है। साउथ अफ्रीका की 2019 विश्व कप के बाद से सभी प्रारूपों में सात सीरीज के बाद यह पहली सीरीज जीत थी।

Advertisement

मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। रोहित अभी भी काल्फ इंजुरी से उबरने की कोशिश में जुटे हैं। रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी।

Advertisement

रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे। अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा।

रोहित की गैर मौजूदगी में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल में से कोई एक शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। धवन को आस्ट्रेलिया के साथ घर में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी।

वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे। धवन अब टी-20 विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।

Advertisement

वहीं, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार भी काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक को लोवर बैक में दर्द के कारण टीम से हटना पड़ा था। पांच महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हार्दिक सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह फिट हुए।

दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीकी टीम आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। टीम के पास जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और जॉन जॉन स्मटस के रूप में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर कर चुके हैं।

गेंदबाजी में उनको कगिसो रबाडा की कमी खलेगी। ऐसे में टीम लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्जे पर निर्भर रहेगी।

Advertisement

भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं। धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है।

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, 

Advertisement

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान),जानेमन मलान, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मटस, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एंगिडी, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नॉटर्जे, केशव महाराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार