धर्मशाला, 15 सितम्बर | भारत तथा साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले विंडीज को हर प्रारूप में एकतरफा मात दी थी और अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी। विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने रन किए थे तो वहीं गेंदबाजों में युवा नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था।

Advertisement

विंडीज और साउथ अफ्रीका में हालांकि काफी अंतर है, लेकिन हार्दिक पांड्या के आने से मेजबान टीम और मजबूत हो गई है। विंडीज दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था।

Advertisement

एक बार फिर भारत ने टी-20 में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया है। ऐसे में सैनी, खलील अहमद के पास अपने आप को साबित करने का मौका है। विंडीज दौरे पर लेग स्पिनर राहुल चहर को सिर्फ एक मौका मिला था। इस सीरीज में वह चाहेंगे कि उन्हें ज्यादा मौके मिलें।

 

साउथ अफ्रीका नए कप्तान क्विंटन डी कॉक के नेतृत्व में उतर रही है और उसकी कोशिश एक नई शुरुआत की होगी जहां वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर नई और बेहतर टीम बन सके।

टीम में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयूइन और एनरिक नोर्टजे को पहली बार टी-20 में टीम में जगह मिली है।

सीनियर हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस के साथ-साथ एडिन मार्कराम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी नगिदी को टीम में नहीं चुना है। मेहमान टीम के पास हालांकि कागिसो रबादा जैसे गेंदबाज है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने के लिए काफी है।

Advertisement

टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह भारत को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं।

पिछली बार दोनों टीमें टी-20 में 2018 में आमने-सामने हुईं थीं जहां भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

इस मैच में हालांकि बारिश का साया भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को ही इस बात की जानकारी दे दी थी अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश हो सकती है।

Advertisement

धर्मशाला की विकेट तेज गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती है और अगर बारिश होती है और ज्यादा देर तक कवर्स पिच पर रहते हैं तो तेज गेंदबाज और खतरनाक हो सकते हैं।

टीमें (सम्भावित) :

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर / राहुल चाहर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी

Advertisement

साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, बेयूरन हेंड्रिक, जूनियर डाला / एनरिच नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार