5 अक्टूबर। साउथ अफ्रीका यहां एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास अभी भी 71 रनों की बढ़त है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 385 रनों के साथ की थी। टीम अपने खाते में 46 रन और जोड़ पवेलियन लौट ली।

Advertisement

सेनुरान मुथुसामी 33 रनों पर नाबाद रहे। डीन एल्गर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 160 रन बनाए। उन्होंने 287 गेंदों का सामना कर 18 चौके और चार छक्के लगाए।

क्विंटन डी कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सात विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने दो और ईशांत शर्मा ने एक सफलता अर्जित की।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार