India vs South Africa 2nd T20I Stats Preview: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार (12 दिसंबर) को गक़ेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। बारिश के कारण तीन मैच की सीरीज सीरीज का पहला मुकाबला बिना टॉस हुए ही रद्द हो गया था। दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में कई खास रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन

Advertisement

सूर्यकुमार अगर इस मैच में 15 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 56 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं सूर्यकुमार 55 पारियों में 1985 रन बना चुके हैं। 

 

सबसे कम समय में 2000 रन

साल 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार के पास सबसे कम समय में भी 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर बाबर आजम हैं, जिन्होंने डेब्यू के 4 साल 230 दिन के अंदर यह मुकाम हासिल किया था। 

550 को आंकड़े से 4 विकेट दूर जडेजा

Advertisement

रविंद्र जडेजा अगर इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 विकेट पूरे करने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने तीनों फॉर्मेट में खेले गए 328 मैचों की 379 पारियों में 546 विकेट लिए हैं। जडेजा के नाम टेस्ट में 275 विकेट, वनडे में 220 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 51 विकेट दर्ज हैं। भारत के लिए इस आंकड़े तक अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, जहीर खान, जवागल श्रीनाथ ही पहुंचे हैं।

मिलर बन सकते हैं नंबर 1

Also Read: Live Score

Advertisement

डेविड मिलर अगर 103 रन बना लेते हैं तो साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्विंटन डी कॉक को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। मिलर ने 97 पारियों में 2175 रन बनाए हैं, डी कॉक के नाम 79 पारियों में 2277 रन दर्ज हैं।
इसके अलावा अगर मिलर 6 छक्के जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 छक्के जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल एबी डी विलियर्स और जैक कैलिस ने ही यह कारनामा किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार