पुणे, 12 अक्टूबर | स्टार ऑफ स्पिनर रनिचंद्रन अश्विन (69-4) की बेतहरीन गेंदबाजी के सहारे भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया। मेजबान भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास अभी भी 326 रनों की बढ़त है। मेहमान टीम के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 64, वॉर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए।

Advertisement

भारत ने चायकाल तक आठ विकेट पर 197 रन बना लिए थे और उसके लिए अब फॉलोऑन से बचना लगभग नामुमकिन हो गया था। लेकिन चायकाल के बाद महाराज और फिलेंडर ने नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को कुछ हद तक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अश्विन ने महाराज को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराके भारत को अहम सफलता दिलाई। महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौके लगाए। उनका यह पहला अर्धशतक है। अश्विन ने इसके बाद कगिसो रबादा (2) को भी आउट करके दक्षिण अफ्रीका को 275 रनों पर समेट दिया।

फिलेंडर ने 192 गेंदों की नाबाद पारी में छह चौके लगाए।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। अश्विन से पहले अनिल कुंबले 84, जवागल श्रीनाथ 64 और हरभजन सिंह 60 विकेट हासिल कर चुके हैं।

अब देखना यह है कि कोहली मेहमान टीम को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित करते हैं या नहीं। पहले टेस्ट में हालांकि भारत ने मेहमान टीम क फॉलोऑन नहीं कराया था। यह भी हो सकता है कि भारत शुरुआत के दो सत्रों में बैटिंग करे और तेजी से रन बनाते हुए अपनी बढ़त को 450 के ऊपर पहुंचाकर मेहमान टीम को लक्ष्य का पीछा करने के लिए आमंत्रित करे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार