पुणे, 12 अक्टूबर| भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 326 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 64, वॉर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए।

Advertisement

महाराज और फिलेंडर ने नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार