India vs South Africa 3rd T20I: भारत को पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले लगातार 13 मैचों की जीत का रिकॉर्ड हासिल करने का दावेदार माना जा रहा था, जो टी-20 क्रिकेट में एक टीम द्वारा सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली और कटक में लगातार मैच हारने के बाद भारत पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अब वह मंगलवार को तीसरे टी-20 में यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका का सामना करेगा।

Advertisement

कई खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत की टीम ने कुछ अच्छी बातों के बावजूद जीत हासिल करने में नाकाम रही है। कटक और विशाखापत्तनम टी-20 के बीच सिर्फ एक दिन के अंतराल के साथ भारत के पास सीरीज में वापसी करने के लिए अधिक समय नहीं है।

Advertisement

दिल्ली में गेंदबाज 212 रनों का बचाव करने में असमर्थ थे, जबकि कटक में भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर कोई भी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें रविवार को चार विकेट से मैच गंवाना पड़ा।

दोनों मैचों में ईशान किशन ने एक स्थायी ओपनिंग विकल्प बनने के लिए अच्छी शुरुआत दी है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा आत्मविश्वास जगाया है।

हार्दिक पांड्या ने दिल्ली में कुछ आश्चर्यजनक पावर-हिटिंग शॉट्स खेले थे, लेकिन कटक में पांड्या तेज गेंदबाज वेन पार्नेल के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए।
कप्तान ऋषभ पंत दो बार सस्ते में आउट हो गए और अपनी कप्तानी से क्रिकेट जानकारों को प्रभावित नहीं कर पाए। अब पंत विशाखापत्तनम में सुधार करने और अच्छी कप्तानी करने की उम्मीद करेंगे।

 

गेंदबाजी में भारत के सामने काफी दिक्कतें रही हैं। कटक में पहले छह ओवरों में तीन विकेट सहित भुवनेश्वर कुमार के 4/13 के अलावा, आवेश खान और हर्षल पटेल जैसे अन्य तेज गेंदबाजों ने उन्हें आवश्यक समर्थन नहीं दिया।

Advertisement

स्पिनर युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल बेहद निराशाजनक रहे हैं, क्योंकि दोनों ने मैचों में सामूहिक रूप से 75 और 59 रन दिए। चहल और पटेल डेविड मिलर, रॉस्सी वैन डेर डूसन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ियों को काबू में नहीं रख पाए हैं, जिससे साउथ अफ्रीका की तिकड़ी को रन बनाने का मौका मिलता रहा है।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया और इस साल भारत से सभी प्रारूपों में विशेष रूप से सफेद गेंद वाले क्रिकेट में एक भी मैच नहीं हारा है। उनके लिए दोनों मैचों में नए मैच विजेताओं उभरकर सामने आए हैं।

कप्तान टेम्बा बावुमा शीर्ष क्रम में बेहतर नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने गेंदबाजों जैसे पार्नेल, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज और तबरेज शम्सी को बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है। साउथ अफ्रीका आत्मविश्वास के साथ विशाखापत्तनम के मैदान पर उतरेगा, जबकि भारत सीरीज में करो या मरो के हालात में

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल,भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान/ अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी/ केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया,तबरेज़ शम्सी
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार