4 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE):  दूसरा दिन- मैच रिपॉर्ट: पहले दिन 7 विकेट पर 231 रन पर वापस लौटने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन रहाणे और अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी की। रहाणे मे अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक बनाया तो वहीं भारत में अपना पहला शतक जमाया। अश्विन के साथ रहाणे ने आंठवें विकेट के 98 रन की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप कर टीम के स्कोर को 300 के करिब पहुंचाने में खास भूमिका निभाई। रहाणे ने 127 रन की पारी खेली और इमरान ताहिर का शिकार बने। रहाणे के आउट होने के बाद अश्विन ने मर्चा संभाला और अपने टेस्ट करियर का पांचवां हाफ – सेंचुरी जमाया। अश्विन ने 56 रन की पारी खेली औऱ टीम के स्कोर को 334 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। भारत की पहली पारी 117.5 ओवर में 334 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के तरफ से काइल अबॉट ने 5 विकेट झटके तो वहीं डेन पेडिट ने 4 विकेट झटके।

Advertisement

साउथ अफ्रीका पहली पारी : 334 रन के जबाव में साउथ अफ्रीकी टीम ने एक बार फिर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी टीम 121 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका के तरफ से कोई भी बल्लेबाज कोई खास नहीं कर सका औऱ सिर्फ एबी डिविलियर्स ने 42 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के टेस्ट टीम के कप्तान हाशिम अमला एक बार फिर असफल रहे औऱ केवल 3 रन बना सके। भारत के तरफ से रविंद्र जडेजा ने 5 अफ्रीकन बल्लेबाज को आउट किया तो वहीं अश्विन को 2 विकेट मिला। फिरोज शाह कोटला के मैदान पर आज भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की और उमेश यादव ने 2 तो ईशांत शर्मा ने 1 विकट अपनी झोली में डाल लिए।

Advertisement

121 रन पर आउट होते ही भारत ने साउथ अफ्रीका पर फॉलोऑन बना लिया लेकिन भारतीय कप्तान कोहली ने साउथ अफ्रीका को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित ना कर खुद बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका पर पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त ले ली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार