India vs South Africa Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुआ था। खास बात ये है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 232 रनों का टारगेट डिफेंड करके साउथ अफ्रीका को 30 रनों से धूल चटाई थी। जान लें कि इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 42 गेंदों पर 73 रन ठोके थे, वहीं हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। इनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने तो अपने कोटे के 4 ओवर में साउथ अफ्रीका के 4 विकेट चटका दिए थे।
IND vs SA, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 22 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 10 रन डिफेंड और 05 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 173 रन रहा है।
IND vs SA T20 Head To Head Record
कुल - 35
भारत - 21
साउथ अफ्रीका - 13
बेनतीजा - 01
IND vs SA: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs SA: Player to Watch Out For
भारत की टीम से हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो एडेन मार्कराम, मार्को यानसेन और डेविड मिलर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs South Africa Probable Playing XI
India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
South Africa Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
India vs South Africa Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs SA Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs SA Pitch Report, Today's Match IND vs SA, IND vs SA Prediction, IND vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs South Africa
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।