आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 29 जून (शनिवार) को केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
वेदर रिपोर्ट की माने तो 29 जून को बारबाडोस में 70 से 78 प्रतिशत बारिश होने की संभावना हैं। वेदर रिपोर्ट की भविष्यवाणी के अनुसार ये भी माना जा रहा है कि अगर बारिश के कारण टॉस प्रभावित नहीं भी होता तो मैच के दौरान ऐसा होने की काफी संभावनाएं बनी हुई है क्योंकि पूरे मैच के दौरान ही मैदान पर बादल छाए रहेंगे।
ये भी जान लीजिए कि बारबाडोस से कई वीडियो सामने आई हैं जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच से एक दिन पहले झमाझम बारिश होती देखी जा सकती है। ये बारिश बहुत ही तेज है और अगर ऐसा ही हाल मैच के दिन भी रहता है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच 29 तारिख को तो पूरा नहीं हो पाएगा।
हालांकि फैंस के लिए राहत की बात ये है कि अगर ये मैच 29 तारिख को पूरा नहीं भी हो पाता तो ऐसे में ये मुकाबला रिजर्व डे पर खेला जाएगा। आईसीसी ने फाइनल के लिए रिजर्व डे रहा है जो कि 30 जून या रविवार का दिन है। अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश खेल को प्रभावित करती है और मैच रद्द हो जाता है तो टूर्नामेंट की ट्रॉफी संयुक्त तौर पर दोनों ही टीमों को दी जाएगी।