गुवाहाटी, 4 जनवरी | भारत और श्रीलंका के बीच यहां के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में सभी का ध्यान भारत के दो दिग्गजों- शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह पर रहेगा, जो चोटों के बाद वापसी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम ब्रेक पर थी और अब नए साल की शुरुआत वह जीत के साथ करना चाहेगी।

Advertisement

श्रीलंका की मौजूदा टीम को देखा जाए हर हाल में भारत का पलड़ा उस पर भारी लग रहा है। यह हालांकि टी-20 है और खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में कोई भी टीम किसी भी को हरा सकती है। यह इस प्रारूप की खूबी है।

Advertisement

धवन ने चोट के कारण टीम से बाहर थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक जमाकर अपनी फिटनेस तो साबित कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या धवन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उसी फॉर्म को जारी रख पाएंगे। उन पर जिम्मेदारी भी बड़ी है क्योंकि चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उप-कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है। रोहित इस समय फॉर्म में हैं और धवन के ऊपर अपने पूर्व साथी की जगह को भरने की जिम्मेदारी है।

वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए भी यह सीरीज अपने आप को साबित करने का एक और मंच है। विंडीज के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रोहित के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआतें दी थीं। धवन के साथ भी उन्हें यही करना होगा लेकिन साथ ही निजी तौर पर तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत भी करना होगा।

बुमराह भी जुलाई में विंडीज दौरे पर चोटिल हो गए थे। उसके बाद से यह उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज है। बुमराह के लिए यह सीरीज और इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज एक परीक्षा है जो उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए देनी है। गेंदबाजी में कुंद हुई धार को बुमराह यहां तेज और पैनी करना चाहेंगे।

इन दोनों के अलावा नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर के लिए भी मौका है कि वह अपने आप को मौजूदा समय में बैकअप गेंदबाजे को तौर पर ही सही लेकिन अपनी दावेदारी को पुख्ता करें।

Advertisement

हमेशा की तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी जाहिर तौर पर एक और परीक्षा से गुजरेंगे। हां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीरीज में भी संजू सैमसन ड्रैसिंग में गर्मी लेंगे या उन्हें मैदान पर उतार कर मेहनत करवाई जाएगी।

दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए इस समय हर सीरीज कड़ी परीक्षा है। कप्तान लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में भारत आई श्रीलंका ने टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को वापस बुलाया है। उसके पास निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन क्या यह सभी भारतीय जमीन पर श्रीलंका के बुरे इतिहास को बदलने में सक्षम हैं, इस पर संदेह लगता है।

कुला मिलाकर दोनों टीमें नए साल में विजयी शुरुआत चाहेंगी और इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों पर ध्यान देंगी।

Advertisement

टीमें (सम्भावित):

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, लक्षण संदकाना ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार