16 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत औऱ श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में फैंस के लिए बुरी खबर आई है। बारिश के कारण पहले टेस्ट मैच के शुरु होने में देरी हो रही है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ईडन गार्डन्स की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें पूरे मैदान पर कवर्स ढके हुए हैं। जिसे देखकर साफ लग रहा है कि टॉस होने में लंबा समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि मैच आज शाम या कल शुरु होगा। लेकिन ईडन गार्डन्स का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है। परसों से मैदान कवर्स से ढका हुआ है और जैसे ही मैदान साफ होगा तो ग्राउंड्समैन मैदान सुखाने में जुट जाएंगे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप  

Advertisement

 

भारत को इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसमें कोहली एंड कंपनी का लक्ष्य 3-0 से क्लीन स्विप करन का है। अगर ये बारिश की भेंट चढ़ता है तो ये टीम इंडिया औऱ उनके फैंस के लिए बड़ा झटका होगा। 

दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत को कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी। 

वहीं, श्रीलंका ने भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। वो भी अपने इसी विजय क्रम को जारी रखना चाहेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार