रांची, 11 फरवरी (Cricketnmore): पुणे में हुए पहले मैच में श्रीलंका से बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम की कोशिश शुक्रवार को रांची में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत हासिल कर श्रृंखला गंवाने से बचने की होगी। श्रीलंका ने पहले टी-20 में भारत को पांच विकेट से मात दी थी और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया में टीम की ताकत रही मजबूत बल्लेबाजी श्रीलंका के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ ना रोहित शर्मा चले ना शिखर धवन। युवराज सिंह और सुरेश रैना के बल्लों में भी वह धार नहीं दिखी। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बल्ले को भी श्रीलंका के खिलाफ जंग लग गई थी।

अपने घर रांची में होने वाले मैच में कप्तान की कोशिश होगी कि बल्लेबाजों के बल्ले पर लगी जंग दूसरे टी-20 मैच में उतर जाए और वह उसी तरह बल्लेबाजी करें जिस तरह आस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी।

गेंदबाजी धौनी के लिए ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और युवा जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की। रवींद्र जडेजा घर में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। वहीं विश्व के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी घरेलू परिस्थितियों में किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ढहाने का दम रखते हैं।

हालांकि धौनी अपने गेंदबाजों को विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ किस तरह इस्तेमाल करते हैं यह भी देखने वाली बात होगी।

Advertisement

पुणे की पिच के लिए धौनी ने कहा था कि जैसे वह इंग्लैंड की पिच पर खेल रहे हों। देखना होगा कि उन्हें गृहनगर में कैसी पिच मिलती है। वैसे श्रीलंकाई टीम भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है और स्पिन के खिलाफ भी उन्हें खास परेशानी नहीं होनी चाहिए।

दूसरी तरफ पहला मैच जीत कर श्रीलंका की टीम का मनोबल काफी ऊंचा होगा। टीम के गेंदबाजों ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी को पहले मैच में घराशायी कर दिया था। गेंदबाजी को लेकर श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडिमल आश्वस्त होंगे।

पुणे टी-20 से पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज कासुन रजिता ने शानदार गेंदबाजी की थी। शुरुआती तीन विकेट लेकर उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। निश्चित तौर पर भारतीय बल्लेबाज अब उन्हें संभलकर खेलेंगे।

Advertisement

बल्लेबाजी पक्ष हालांकि श्रीलंका के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के खिलाफ छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने पांच बल्लेबाज गंवा दिए थे।

टीम की बल्लेबाजी का भार कप्तान चांडिमल और चमारा कपुगेदरा पर होगा। 

श्रीलंका दूसरा मैच जीत कर श्रंखला अपने नाम करना चाहेगी तो भारत की नजर मैच जीत कर श्रृंखला में बराबरी करने पर होगी।

Advertisement

एजेंसी


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार