India vs Sri Lanka, 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के मैदान पर तीसरा टी-20 मुकाबले में लंकाई गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की हालत खस्ता है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शिखर धवन का यह फैसला गलत साबित हुआ और एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज पवेलियन जाते गए।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान पहले ही ओवर में मैदान पर कुछ ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसकी उम्मीद कम ही की जाती है। ऋतुराज गायकवाड़ ने दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर कवर की दिशा में एक शानदार शॉट खेला। गेंद को सीमा रेखा पार जाता देख 1 नहीं बल्कि 4-4 श्रीलंकाई खिलाड़ी गेंद को रोकने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

इन चारों खिलाड़ियों ने गेंद को रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। लेकिन जिस तरह से वह चार खिलाड़ी गेंद के पीछे दौड़े उसे देखकर साफ पता चलता है कि श्रीलंका टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी जान झोंकने में पीछे नहीं हटेगी। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में महज 81 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 23 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका के लिए हसरंगा ने 4 विकेट लिए। मालूम हो कि भारत और श्रीलंका के बीच कल खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की जीत हुई थी। फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार