पुणे, 10 जनवरी| यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में आज भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। भारत इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीत वह सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका बराबरी की कोशिश करेगी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

Advertisement

भारत के लिए दूसरे मैच में जहां सब कुछ अच्छा रहा था वहीं श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें आई थीं।

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था जिसमें अहम भूमिका नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर ने निभाई थी। दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए थे। इंदौर में उम्मीद थी कि वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह अपना जलवा दिखाएंगे। वह हालांकि मिला-जुला प्रदर्शन ही कर सके थे।

वहीं बल्लेबाजी में लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, कोहली ने अहम योगदान दिया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी। हां शिखर धवन की बल्लेबाजी ने पिछले मैच में निराश किया था। दूसरे मैच में धवन एक बार फिर फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे।

मौसम अपडेट
मौसम विभाग की माने तो मौसम अच्छा रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। यानि मैच सही समय पर शुरू होगा। क्रिकेट फैन्स आखिरी टी-20 का लुत्फ उठा सकेंगे। 

भारत की संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी

कहां होगा मैच
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

कितने बजे से होगा मैच
मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 PM को होगा।

Advertisement

लाइव टेलीकास्ट
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा।

नोट- बारिश हुई और मैच ना हो सका तो भारतीय टीम सीरीज जीत जाएगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार