6 जुलाई। श्रीलंका के खिलाफ लीड्स के मैदान पर आज भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। श्रीलंका की टीम जहां वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है तो वहीं भारत की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के लिए यह मैच काफी यादगार साबित हो सकता है। इस मैच में रोहित के निशान पर तीन तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होंगे।  आइये जानते है उन रिकॉर्ड के बारें में।

Advertisement

एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा शतक श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाते ही इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की शतकों की संख्या 5 हो जायेगी। ऐसा करते ही वो एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

रोहित ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में कुल 4 शतक लगाए है और उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। संगाकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में कुल 4 शतक लगाए थे।

करेंगे सचिन के रिकॉर्ड का पीछा एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 2003 में खेले गए वर्ल्ड कप में कुल 673 रन बनाए थे। रोहित ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में कुल 544 रन बना लिए है और वो सचिन के रिकॉर्ड से 130 रन दूर है। श्रीलंका के खिलाफ कल एक बड़ा शतक जमाते ही रोहित शर्मा सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

Advertisement

ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन एक वर्ल्ड कप संस्करण के लीग स्टेज मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम है। जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ लीग मैचों में 606 रन बनाए। रोहित इस मैच में 63 रन बनाते ही शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार