India vs Sri Lanka Match Prediction, Asia Cup 2025 Super Fours Match-6th: टी20 एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का छठा मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका के बीच शुक्रवार, 26 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20I मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जिसे टीम इंडिया ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर जीता। जान लें कि ये तीन मैचों की सीरीज थी जो कि भारत ने 3-0 से जीतकर अपने नाम की।  

Advertisement

IND vs SL: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 26 सितंबर 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां 100 से ज्यादा टी20I मैच खेले गए हैं। जान लें कि यहां अब तक 119 टी20I मैच हुए हैं जिसमें से 63 रन चेज़ और 55 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि यहां आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुआ था जिसे पाकिस्तान की टीम ने 136 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए 11 रनों से जीता। इस मैच में 40 ओवर के खेल में 259 रन बने और 17 विकेट गिरे।

IND vs SL T20 Head To Head Record

कुल - 32
भारत - 22
श्रीलंका - 09
बेनतीजा - 01

Advertisement

IND vs SL, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs SL, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

भारत की टीम से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, और वानिन्दु हसरंगा अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

India vs Sri Lanka Probable Playing XI

India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

India vs Sri Lanka Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के छठे मुकाबले में भारत की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IND vs SL Match Prediction, IND vs SL Pitch Report, IND vs SL Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match IND vs SL, IND vs SL Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India vs Sri Lanka

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार