भारत औऱ श्रीलंका के बीच रविवार (15 जनवरी) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की निगाहें इस मैच में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं श्रीलंका जीत के साथ भारत दौरा खत्म करना चाहेगी। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। 

Advertisement

कोहली के पार महेला जयवर्धने को पछाड़ने का मौका

Advertisement

विराट कोहली अगर इस मैच में 63 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने अब तक इस फॉर्मेट में 12588 रन बनाए हैं। वहीं जयवर्धने के नाम 12650 रन दर्ज हैं।
कोहली ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़ते हुए 113 रन की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे वनडे में सस्ते में पवेलियन लौट गए।  

पांड्या के 150 विकेट

हार्दिक पांड्या अगर इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए 150 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लेंगे। 

कुलदीप के पास तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका

दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप को सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने के लिए दो विकेट की जरूरत है। ऐसा करते ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेन वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। उन्होंने अब तक 201 विकेट लिए हैं, वहीं तेंदुलकर के नाम 202 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

तेंदुलकर-नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शमी

Also Read: LIVE Score

शमी ने वनडे क्रिकेट में अब तक 153 विकेट हासिल किए हैं। अगर वह 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सचिन देंलुकर (154), आशीष नेहरा (155) और मनोज प्रभाकर (157) को पछाड़कर दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। हालांक पहले दो मुकाबलों में शमी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है, उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार