India vs West Indies, 2nd T20I - Fantasy and Probable XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेल तीन मैचों की टी20  सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (18 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs WI: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

तारीख- शुक्रवार, 18 फरवरी 2022
समय- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 7.00 बजे
जगह- ईडन गार्डन, कोलकाता

मैच प्रीव्यू: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच (Match Preview - India vs West Indies 2nd T20I) 

इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 19 बॉल पर 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर भी अच्छी फॉर्म में नज़र आए थे। लेकिन दूसरे मैच में एक बार फिर सभी की  निगाहें ईशान किशन पर होगी क्योंकि इस धाकड़ बल्लेबाज़ का बल्ला पहले मैच में बिल्कुल ही शांत नज़र आया था। 

भारतीय टीम की गेंदबाज़ी ने वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ को हावी होने का मौका नहीं दिया था, वहीं डेब्यू मैच खेलते हुए रवि बिश्नोई ने भी शानदारी बॉलिंग की थी। ऐसे में भारतीय टीम में बदलाव देखें जाने की संभावनाएं बेहद ही कम है।

Advertisement

वेस्टइंडीज़ की टीम के मिडिल ऑर्डर ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक लेकर जाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन कैरिबियाई टीम ने हरफनमौला जेसन होल्डर को मिस किया था। ऐसे में अगर होल्डर फिट हो जाते हैं, तो प्लेइंग इलेवन में नज़र आ सकते हैं।

टी20 मैच में कौन होगा किस पर भारी (IND v WI Cricket Match Prediction) 

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच जीत लिया है और वनडे सीरीज के दौरान भी मेज़बान मेहमानों पर हावी नज़र आई थी। यहीं वज़ह है कि भारतीय टीम इस सीरीज के दूसरे मैच में फेवरेट मानी जा रही है।  

Advertisement

भारत-वेस्टइंडीज टी20 रिकॉर्ड (IND v WI Head-to-Head)

कुल - 18 
भारत - 11 
वेस्टइंडीज - 6 
बेनतीजा - 1

टीम न्यूज (Team News For The 2ND T20I India v West Indies)

Advertisement

जेसन होल्डर चोट के कारण टी20 सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाए थे और अभी भी कैरिबियाई खेमे से उनकी इंजरी पर कोई भी अपडेट नहीं आया है।

संभावित प्लेइंग इलेवन (India vs West Indies Probable XI)

भारत - रोहित शर्मा(c), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(wk),वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल 

Advertisement

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (wk), रोवमैन पॉवेल, रोसटेन चेज, कीरोन पोलार्ड(c), फैबियन एलन, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, अकील होसेन, शेल्डन कॉटरेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज फैंटेसी इलेवन (India v West Indies: Fantasy XI For 2nd T20I)

विकेटकीपर- ईशान किशन, निकोलस पूरन

Advertisement

बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोवमैन पॉवेल

ऑलराउंडर- रोमारियो शेफर्ड

गेंदबाज़- युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, ओडेन स्मिथ, अकील हुसैन

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार