मुंबई, 11 दिसम्बर | भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेलेंगी। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और इसी कारण यह मैच सीरीज विजेता का फैसला करेगा। भारत की सबसे बुरी स्थिति फील्डिंग की रही है। दोनों मैचों में भारत ने कैच छोड़े थे। अब चूंकि तीसरा मैच निर्णायक है, ऐसे में कोहली और कोच रवि शास्त्री का ध्यान इस पर जरूर होगा कि टीम की फील्डिंग इस मुकाबले में बेहतर हो।

Advertisement

वहीं गेंदबाजी में भी भारत के लिए चिंता होगी क्योंकि कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया है। आखिरी मैच में कोहली यहां बदलाव कर मोहम्मद शमी को मौका दे सकते हैं। टेस्ट में दमदार प्रदर्शन वाले शमी को इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। वह भुवनेश्वर कुमार या दीपक चहर, किस गेंदबाज के स्थान पर आएंगे यह देखना होगा।

Advertisement

स्पिन में कुलदीप यादव को इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। आज के मुकाबले में उन्हें वॉशिंग्टन सुंदर की मौका मिल सकता है। इसका एक कारण यह भी है कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव एक जोड़ी के तौर पर अधिकतर मध्य के ओवरों में टीम के लिए अहम विकेट निकालने के अलावा रनों पर अंकुश लगाते दिखे हैं।

बल्लेबाजी में तो सिर्फ कोहली का नाम ही दिख रहा है। पिछले मैच में जरूर हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने अर्धशतक जमाया था, लेकिन क्या वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता रख पाते हैं इस पर सवाल है।

वहीं विंडीज की बात की जाए तो उसकी चिंता गेंदबाजी में जाया गए अतिरिक्त रन होंगे। पहले मैच में हार का कारण कप्तान काइरोन पोलार्ड ने इन्हीं अतिरिक्त रनों को बताया था। दूसरे मैच में भी टीम ने काफी अतिरिक्त रन दिए थे। अगर विंडीज के गेंदबाजों के अतिरिक्त रनों की संख्या घटा दी जाए तो भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बड़ा सवाल बन जाएगा।

दो बार की टी-20 विश्व विजेता का ध्यान इस निर्णायक मैच में गेंदों को नियंत्रित करने पर होगा। बाकी उसकी बल्लेबाजी दोनों मैचों में अच्छी रही है।

Advertisement

टीमें :

भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर/ मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज: काइरोन पोलार्ड (कप्तान), शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, एविन लुइस, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार