मुंबई, 28 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| तीसरे वनडे मैच में मिली हार ने भारतीय टीम को करारा झटका दिया है और इससे सबक लेते हुए अब विराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जीत के मकसद से मैदान पर उतरेगी। वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों का चौथा मैच सोमवार को मुंबई में खेला जाएगा। 

Advertisement

पहले मैच में भारत ने जीत हासिल कर अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने अपने खेल को मजबूत कर तीसरे मैच में भारत को 43 रनों से हराकर इस सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली और इस दौरे पर पहली जीत हासिल की। 

ऐसे में देखा जाए, तो भारत को इस सीरीज में जीत के लिए अगले दोनो मैचों को अपने नाम करना होगा और इसके लिए उसे बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है। 

तीनों मैचों में भारत के लिए शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान कोहली के अलावा, कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पा रहा है। शिखर धवन ने शिखर धवन ने कोहली के बाद सबसे अधिक 35 रन बनाए थे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ कमजोर नजर आई भारतीय की टीम की बल्लेबाजी का नतीजा यह रहा कि वह मेहमान टीम की ओर से दिए गए 284 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और कप्तान की शतकीय पारी जाया चली गई।

Advertisement

इस सीरीज में कोहली के अलावा टीम को अन्य खिलाड़ियों की बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है और इसमें दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह दोनी भी शामिल हैं। उन्होंने दो मैचों में कुल 27 रन बनाए हैं। 

बल्लेबाजी के साथ-साथ भारतीय टीम की गेंदबाजी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले तीन में से दो मैचों में मेजबान टीम ने 300 रन खाए हैं। 

अगले साल वनडे विश्व कप की बात की जाए, तो अपने घर में ही वेस्टइंडीज जैसी अनुभवहीन टीम के खिलाफ खराब प्रदर्शन भारतीय टीम की फॉर्म पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। ऐसे में टीम के चयनकर्ताओं की नींद पर उड़ गई होगी। 

Advertisement

एक मैच में मिली हार के बाद दूसरा मैच ड्रॉ करते हुए तीसरे मैच को अपने नाम करने के बाद मेहमान टीम का आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। तीसरे मैच में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को बड़ी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। 

वेस्टइंडीज भी चौथे मैच में शाई होप, शिमरोन हेटमेर और जेसन होल्डर के अलावा, किरोन पवेल, चंद्रपाल हेमराज और रोवमेन पवेल का समर्थन लेकर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

कीमार रौच और ओशाने थोमस जैसे गेंदबाज मेहमान टीम को इस इरादे को और भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये दोनों बल्लेबाज भारतीय टीम के शीर्ष क्रम को कमजोर करने की क्षमता रखते हैं, जो मेजबान टीम की खराब शुरुआत का सबब भी बन सकती है। 

वेस्टइंडीज को अगर अपनी जीत की उम्मीदों को पुख्ता करना है, तो बल्लेबाजी में उसे अपने मध्यम क्रम को और भी मजबूत करना होगा, ताकि वह भारत को बड़ा लक्ष्य दे सके या भारतीय टीम के दिए लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के साथ हासिल कर सके। 

टीमें : 

Advertisement

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव,कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान एलेन, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेर, शाई होप (विकेटकीपर), एश्ले नर्स, कीमो पॉल, कीमार रोच, मार्लोन सैमुएल्स, ओबेड मैकॉय।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार