Suryakumar Yadav helicopter shot: सूर्यकुमार यादव अपने 360-डिग्री खेल के लिए जाने जाते हैं। शनिवार, 6 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल मैदान पर भी उन्होंने छोटी मगर आकर्षक पारी खेली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी 20 मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों पर 171.43 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक छक्के के लिए शानदार हेलीकॉप्टर शॉट को अपने अंदाज में खेला।

Advertisement

ये शानदार शॉट तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ओबेड मैककॉय की गेंदबाजी पर आया जिन्होंने एक एंगल क्रिएट करने की कोशिश की थी। बल्लेबाज अपनी पोजिशन से थोड़ा सा हटा और ट्रेडमार्क फैशन में गेंद को सीमा रेखा पार पहुंचाने के लिए रस्सियों के पार पहुंचा दिया। ये एक आश्चर्यजनक हेलीकॉप्टर शॉट था जो केवल सूर्यकुमार यादव ही खेल सकते हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव यहीं नहीं रुके ओबेड मैककॉय की अगली गेंद पर जो धीमी और लंबाई में छोटी थी एक और चौके के लिए बैकवर्ड पॉइंट पर गेंद को पहुंचा दिया। बता दें कि सूर्युकमार यादव ने टी-20 क्रिकेट में अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया है। सूर्युकमार यादव लगातार टी-20 क्रिकेट में डॉमिनेट कर रहे हैं।

रैकिंग पर नजर डालें तो सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में विश्व के नंबर 2 बल्लेबाज हैं। बाबर आजम उनसे कुछ ही अंक आगे हैं। ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि सूर्यकुमायर यादव जल्द ही टी-20 क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज बन जाए। वहीं अगर चौथे टी-20 की बात करें तो भारत ने 59 रनों से इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार