25 नवंबर। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अपना पहला स्थान और मजबूत कर लिया है। बांग्लादेश को 2-0 से मात देकर भारत 360 अंकों पर पहुंच गया है।

Advertisement

नौ टीमों की टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने अभी तक एक भी अंक नहीं गंवाया है। उसने पहले वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया। उसके बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से मात दी। इसके बाद बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मैच जीतने नहीं दिया। अब भारत को अपनी अगली टेस्ट सीरीज अगले साल फरवरी में न्यूजीलैंड में खेलनी है।

Advertisement

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने एक ऐसी बात कही जिससे पूर्व महान दिग्गज गावस्कर खफा हो गए हैं। हुआ ये कि मैच के बाद जब संजय मांजरेकर कप्तान विराट कोहली से बात कर रहे थे तो कोहली ने कहा कि दादा यानि सौरव गांगुली ने जीत की आदत भारतीय टीम को लगाया है जिसे अब हम मैदान पर आगे बढ़ा रहे हैं।

कोहली के इस बयान से गावस्कर खफा हो गए और कहा कि हमारे वक्त में भी भारतीय टीम कई ऐतिहासिक जीत टेस्ट में दर्ज करने में सफल रही है। गावस्कर ने कहा कि हमारे समय की भारतीय टीम बेहद ही ताकतवर टीम थी जिसके कारण ही 70 के दशक में विदेशों में जीत हासिल की। ​​भारतीय टीम ने 1986 में भी जीत हासिल की. ​​भारत ने विदेशों में भी सीरीज जीती।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार