विश्व कप 2023 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और वर्ल्ड कप की पक्की दावेदार मानी जा रही है। लेकिन, दिग्गज कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम घरेलू सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने से घबराएगी।

Advertisement

भारत ने प्रतियोगिता में एकमात्र अजेय टीम के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लेकिन, अब उनका सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है।

Advertisement

हालांकि, लीग चरण में भारत ने न्यूजीलैंड को भी हराया है लेकिन नॉकआउट मैचों में इस टीम का रिकॉर्ड कीवी टीम के आगे थोड़ा कमजोर है।

2019 विश्व कप सेमीफाइनल सहित अपने पिछले चार नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है।

टेलर ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, "चार साल पहले भारत टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में था। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार मिली।

"इस बार भारत और भी बड़ी दावेदार है। घरेलू मैदान पर और ग्रुप चरण के दौरान टीम इंडिया ने बहुत अच्छा खेला है। लेकिन जब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं हो तो न्यूजीलैंड की टीम बहुत खतरनाक हो सकती हैं। मेरे हिसाब से अगर कोई ऐसी टीम है जिसका सामना करने में भारत घबराएगा, तो वह न्यूजीलैंड की टीम होगी।"

Advertisement

Also Read: Live Score

टेलर ने यह भी कहा कि मुंबई आमतौर पर एक ऐसा मैदान है जहां कोई भी बड़े स्कोर की उम्मीद कर सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए बड़ी परीक्षा परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के साथ-साथ पहले दस ओवरों में बल्ले और गेंद से भारतीय टीम से निपटने में होगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार