Australia Women vs India Women: भारतीय महिला टीम ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को तीसरे वनडे मुकाबले 2 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का विजय रथ रोक दिया है। इस हार से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 26 वनडे मैच जीतकर विजय रथ पर सवार थी।

Advertisement

टीम इंडिया को यह जीत इतनी आसानी से नहीं मिली और अंत तक भारतीय महिलाओं को इसके लिए लड़ना पड़ा। दूसरे वनडे मुकाबले की ही तरह इस मैच के अंतिम ओवर में फैंस को थ्रिलर देखने को मिला। गौर करने वाली बात यह थी इस बार भी सारी जिम्मेदारी अनुभवी झूलन गोस्वामी कें ही कंधों पर थी।

Advertisement

भारत को 4 गेंदों पर जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी लेकिन उसके पास महज 2 विकेट शेष थे। ऐसे में झूलन गोस्वामी क्रीज के बाहर निकलीं और आगे बढ़कर चौका जड़ दिया। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम का सेलिब्रेशन देखने लायक था। मालूम हो कि वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेजबाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया और नाबाद 8 रन बनाए। झूलन गोस्वामी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार