वेल्लालागे का प्रदर्शन गया बेकार, गेंदबाजों के दम पर भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर की Asia Cup 2023 के फाइनल में एंट्री

Updated: Tue, Sep 12 2023 23:07 IST
वेल्लालागे का प्रदर्शन गया बेकार, गेंदबाजों के दम पर भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर की Asia Cu (Image Source: Google)

एशिया कप 2023 के सुपर 4 में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका को 41 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।  श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। वो अंत तक टिके रहे। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका के लगातार 13 वनडे जीत पर ब्रेक लगा दिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तानी रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। उन्होंने 48 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। उनके अलावा केएल राहुल ने 39(44) और ईशान किशन ने 33(61) रन बनाये। वहीं अंत में अक्षर पटेल ने 26(36) रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने हासिल किये। ये वेल्लालागे का पहला 5 विकेट हॉल है। वहीं 4 विकेट पार्ट टाइम गेंदबाज चरित असलंका लेने में सफल रहे। एक विकेट महीश तीक्ष्णा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 पर लुढ़क गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन दुनिथ वेल्लालागे ने बनाये। उन्होंने 46 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 42* रन की पारी खेली। धनंजय डी सिल्वा ने 66 गेंद में 5 चौको की मदद से 41 रन बनाये। वेल्लालागे और सिल्वा ने 63 (75) रन की बेहतरीन साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को मिला। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें