England Women vs India Women, 4th T20I Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (9 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3-1 की बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर ही हराया है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। जिसमें सोफिया डंकले ने 22 रन और कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने 20 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए गेंदबाजीं फिरकी का कमाल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रही राधा यादव और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17 ओवर मे 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर भारत को अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।  मंधाना ने 31 गेंदों में 32 रन और वर्मा ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए। इन दोनों के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को आगे बढ़ाया। हरमनप्रीत कौर ने 25 गेंदों में 26 रन और रोड्रिग्स ने 22 गेंदों में नाबाद 24 रन की पारी खेली। 

इंग्लैंड के लिए चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार