हरलीन देओल (Harleen Deol) के शानदार शतक और प्रतिका रावल (Pratika Rawal) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 115 रनों से हरा दिया। इस विशाल जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में  5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। यह संयुक्त रूप से भारतीय महिला टीम द्ववारा इस फॉर्मेट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। हरलीन ने अपना पहला शतक जड़ते हुए  103 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 115 रन की पारी खेली। जिसके लिए देओल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  इसके अलावा प्रतिका रावल ने 76 रन, स्मृति मंधाना ने 53 रन और जेमिमा रोड्रि्ग्स ने 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लैचर, जायदा जेम्स और क़ियाना जोसेफ ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में वेस्टइंडीज  46.2 ओवर में 243 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज हेले मैथ्यूज ने 109 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 चौके जड़े। उनके अलावा शेमाइन कैम्पबेले ने 38 रन का योगदान दिया। 

भारत के लिए प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा और तिताश साधू ने 2-2 विकेट, रेणुका ठाकुर सिंह ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 27 दिसंबर को इस मैदान पर ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार