India Women vs Australia Women 3rd ODI Match Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और मुकाबला शनिवार, 20 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा ODI सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवर में 282 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे ODI मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और 292 रनों का स्कोर डिफेंड करके 102 रनों की बड़ी जीत हासिल की। कुल मिलाकर ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है, ऐसे में अब जो भी टीम सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीतेगी वो इस मुकाबले के साथ सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। 

Advertisement

IN-W vs AU-W 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 20 सितंबर 2025
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Arun Jaitley Stadium, Delhi

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 33 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 16 रन डिफेंड और 16 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीता। बता दें कि यहां ODI फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 239 रन रहा है।

Advertisement

जान लें कि यहां आखिरी ODI इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसमें बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 281 रनों का लक्ष्य हासिल करके श्रीलंका को 3 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में 91.1 ओवर के खेल में 561 रन बने थे और 17 विकेट गिरे थे।

IN-W vs AU-W ODI Head To Head Record

कुल - 58
भारत - 11
ऑस्ट्रेलिया - 47

Advertisement

IN-W vs AU-W 3rd ODI : Where to Watch?

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar app पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

IN-W vs AU-W 3rd ODI: Player to Watch Out For

Advertisement

भारत की टीम से स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया की तो एलिस पेरी, एन्नाबेल सदरलैंड, और एश गार्डनर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

India Women vs Australia Women 3rd ODI Probable Playing XI

India Women 3rd ODI Probable Playing XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह।

Advertisement

Australia Women 3rd ODI Probable Playing XI: फोएबे लिचफील्ड/जॉर्जिया वोल, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट।

India Women vs Australia Women Today's Match Prediction

ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

IN-W vs AU-W 3rd ODI Match Prediction, IN-W vs AU-W Pitch Report, Today's Match IN-W vs AU-W, IN-W vs AU-W Prediction, IN-W vs AU-W Predicted XIs, Cricket Tips, IN-W vs AU-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India Women vs Australia Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार