आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मुकाबला बुधवार, 17 जून को भारत और नीदरलैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि लीड्स में मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मैच शुरू होने के समय ज़्यादातर बादल छाए रहने और तापमान लगभग 22°C रहने की उम्मीद है। दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। कुल मिलाकर, मैच के लिए मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है, बस थोड़ी देर के लिए हल्की बारिश से खेल में रुकावट आने का थोड़ा-बहुत जोखिम हो सकता है। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड, ये दोनों ही टीमें साल 2026 के महिला टी-20 वर्ल्ड में ग्रुप ए का हिस्सा है। यहां टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल पर एक मैच में एक जीत के साथ दूसरी पॉजिशन पर है। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड चौथे पायदान पर है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक एक ही मैच खेला है जिसमें उन्हें हार मिली। बताते चलें कि ग्रुप ए की टेबल पर ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 02 में से 02 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 188 रन रहा है। ऐसे में अगर इस बार भी फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल जाए तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार